फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी जिले में शुरू हुई प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन पेंशन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए टिहरी जिले में मंगलवार से प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन पेंशन योजना शुरू हो गई। योजना के तहत 18 से 40 साल के श्रमिकों को 60 साल की आयु के उपरांत प्रतिमाह तीन हजार पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ आशीष भटगांई, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने मजदूरों को कार्ड वितरण कर किया। सीडीओ भटगांई ने कहा कि यह महत्वपूर्ण योजना है। जिले के लाखों असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को योजना का लाभ मिलेगा। पालिकाध्यक्ष कृषाली ने कहा कि निकाय क्षेत्रों में असगंठित क्षेत्र के मजदूरों की संख्या बहुत ज्यादा है। उन्हें योजना में शामिल किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष नेगी ने कहा कि श्रम विभाग को ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर जाकर योजना का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल ने कहा कि प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों का भी इसमें सहयोग लिया जाए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसएस रांगड़ ने बताया कि नजदीकी सीएसएसी सेंटर में आधार कार्ड, बैंक खाता की कॉपी और मोबाइल नंबर लेकर लाभार्थी पंजीकरण करवा सकते हैं। जिले में अब तक लगभग 300 लोगों के श्रम योगी मान धन पेंशन योजना के कार्ड बन चुके हैं। इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, भाजपा जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष रामलाल नौटियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश डियूंडी, रामलाल नौटियाल, ईओ पालिका राजेंद्र सजवाण, यूडी तिवारी, भूपेंद्र चौहान, सतीश बिजल्वाण, केसर रावत, मनमोहन सिंह, हरीश कुमार, जितेंद्र पंवार, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें