फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण शुरू करने की जिद पर अड़े गेंवाली के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। सड़क निर्माण की मांग को लेकर गेंवाली गांव के ग्रामीणों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। विनकखाल-गेंवाली सड़क निर्माण की एक सूत्री मांग को लेकर मंगलवार को भी ग्रामीण 9वें दिन अनशन पर डटे रहे।
विज्ञापन

विनकखाल से गेंवाली गांव तक छह किमी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण 25 फरवरी से आंदोलनरत है। गांव के समीप टेंट लगाकर प्रधान बचन सिंह रावत, रजमा देवी, सुभद्रा देवी, जयत्री देवी, पदमा देवी, कुंवर सिंह, सुंदर सिंह, सोहन सिंह, महेंद्र सिंह, मातबर सिंह, शेर सिंह, माखन सिंह, विजेंद्र सिंह, शेर सिंह रावत, सोहनलाल गेंवाली नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। दो मार्च से जेठू सिंह, भगवान सिंह, बचन सिंह राणा और रतन सिंह भी भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। एसडीएम से आंदोलनरत ग्रामीणों की दो दौर की वार्ता विफल हो गई है। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शासन, प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें