फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड ऑन लाइन नहीं, लोगों की बढ़ी मुसीबतें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। अटल आयुष्मान योजना के तहत सरकार पांच लाख तक का नि:शुल्क उपचार देने का डंका पीट रही है, लेकिन टिहरी जिले में हजारों उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ऑन लाइन नहीं होने से गोल्डन कार्ड नहीं बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग टिहरी में एक लाख 56 हजार 703 परिवारों के राशन कार्ड पंजीकृत है, लेकिन हजारों उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ऑन लाइन नहीं होने से लोग गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर और स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काटकर थक चुके हैं। प्रतापनगर के तिनवालगांव निवासी विनोद रावत ने बताया कि उनका राशन कार्ड 2016 में बना हुआ है, लेकिन ऑन लाइन नहीं होने से परिवार के सदस्यों का गोल्डन कार्ड नहीं बना पा रहे हैं। चंबा के गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि वे राशन कार्ड तथा आधार कार्ड लेकर कई बार बच्चों के साथ गोल्डन कार्ड बनाने सीएससी सेंटर में जा चुके हैं, लेकिन राशन कार्ड ऑन लाइन नहीं दिखा रहा है। सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने बताया कि राशन कार्ड ऑन लाइन न होने की शिकायतें बहुत अधिक आ रही है, लेकिन अब प्रत्येक व्यक्ति का कार्ड बनाने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से पत्र जारी किया गया है। अब तक जिले में एक लाख 15 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके है।

स्वास्थ्य विभाग के पास राशन कार्ड उपभोक्ताओं का जो डाटा उपलब्ध है वह 2014-15 का है। स्वास्थ्य विभाग को डीएम के माध्यम से राशन कार्ड उपभोक्ताओं का नया डाटा उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुकेश, जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें