फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पौखाल के छात्र संघ समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य, एकांकी नाटक और समूह गान की शानदार प्रस्तुतियां दी। लोक गायक गीताराम कंस्वाल और धनराज ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

छात्र संघ समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि घनसाली के ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह गुनसोला ने किया। प्रमुख गुनसोला ने युवाओं से अपनी ऊर्जावान शक्ति का सही उपयोग राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। अध्यक्षता दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं ने दी। इस मौके पर प्राचार्य डा.सबिता गैरोला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, नरेंद्र चंद रमोला, योगेश पाल, राजेंद्र बिष्ट, बीपी कोठियाल, पूर्व छात्र अध्यक्ष संदीप आर्य, आदित्य शंकर खत्री, छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष मनीषा पंवार, सचिव आशीष खंडूड़ी, यूआर शबनम राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें