फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कराया सड़क का निर्माण कार्य बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। ऑल वेदर परियोजना निर्माण के दौरान बार-बार पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने पर शनिवार को धरवालगांव और स्सांयू गांव के लोग भड़क उठे। पेयजल लाइन मरम्मत की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने स्सांयू में दो घंटे तक सड़क निर्माण कार्य बंद कर विरोध दर्ज किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता कर चार मार्च से नियमित पेयजल आपूर्ति करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चंबा-धरासू हाईवे पर इन दिनों ऑल वेदर परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क के मलबे से धरवालगांव और स्सांयू गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से एक सप्ताह से दोनों गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों की ओर से शिकायत दर्ज करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। आक्रोशित दोनों गांव के लोग शनिवार स्सांयू के समीप हाईवे पर पहुंचे। वहां सड़क चौड़ीकरण में लगी जेसीबी और मजदूरों से उन्होंने काम बंद करवा दिया। शाम चार बजे तक काम बंद होने की सूचना पर तहसीलदार वीरेंद्र दत्त भट्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों की ऑल वेदर रोड निर्माण कर रहे ठेकेदार से वार्ता कराई। ठेकेदार ने कहा कि चार मार्च तक क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को जोड़कर पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा यदि निर्धारित तिथि तक पानी की आपूर्ति नहीं हुई, तो फिर वे चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बुद्वि सिंह बिष्ट, प्रधान उम्मेद सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान भौ सिंह रावत, गंभीर सिंह रावत, मदन मोहन रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें