फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से जीआईसी में छह दिवसीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। प्रतियोगिता के पहले चरण में 380 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने किया है। उन्होंने कहा कि इंस्पायर अवार्ड की वर्ष 2018 की प्रतियोगिता में टिहरी जिले ने प्रदेश में प्रथम और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कृषि मंत्री की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने वाले बाल वैज्ञानिक को लैपटॉप देने की घोषणा की। सीईओ दिनेशचंद्र गौड़ ने कहा कि छात्र प्रोजेक्ट प्रदर्शनी की तरह ही अन्य विषयों में भी ऊंचाइयां हासिल करें। विज्ञान संयोजक अलख नारायण दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय नव परिवर्तन संस्थान की ओर से नवाचार विचार प्रोजेक्ट बनाने के लिए जिले के 88 बच्चों को 10-10 हजार दिए गए। इस मौके पर डीईओ माध्यमिक शिव प्रसाद सेमवाल, प्रधानाचार्य शशि भट्ट, एनआईटी की आयशा नेगी, बीईओ ओम प्रकाश वर्मा, जिला विज्ञान समन्वयक अलख नारायण दूबे, प्रधानाचार्य राजकुमारी प्रसाद सिंह, डा. विजय मोहन, राजवीर पुंडीर, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, नवीन पंचपुरी, चतुर लाल सुमन, राम गोपाल गंगवार और अनिल लिंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें