फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में तराशी जाएगी राज्य फुटबाल की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। संतोष ट्राफी के लिए हल्द्वानी में लिए गए ट्रायल में चयनित 40 फुटबाल खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए नई टिहरी पहुंच गए हैं। यहां 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद उत्तराखंड के 20 खिलाड़ियों की टीम तैयार की जाएगी। यह टीम 12 फरवरी से जम्मू-कश्मीर में होने वाली संतोष ट्राफी में खेलेंगे। राज्य की फुटबाल टीम का पहला मैच 12 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू करने से पहले जिला फुटबाल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों और कोच का स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम तोपवाल और सचिव देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि संतोष ट्राफी के लिए उत्तराखंड की टीम बनाने के लिए हल्द्वानी में ट्रायल लिया गया था, जिसमें विभिन्न जिलों से 240 खिलाड़ी पहुंचे। उनमें से 40 खिलाड़ी चुने गए हैं, जिसमें देहरादून से 12, नैनीताल से छह, टिहरी से पांच, अल्मोड़ा से चार, पौड़ी से छह, पिथौरागढ़ से चार, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी से एक-एक खिलाड़ी का चयन किया गया है। बौराड़ी स्टेडियम में 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद राज्य की टीम के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। टीम को ए क्लास कोच मनोज जोशी और एनआईएस कोच अरुण रमोला ट्रेनिंग देंगे। इस मौके पर बालगोविंद ममगाईं, वीरेंद्र नेगी, गिरीश, महीपाल सजवाण, जयेंद्र नेगी, सौरभ कवि, ओमप्रकश और सुरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें