फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए दिखाई जाएगी न्यूटन फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। नए मतदाताओं को चुनाव और मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दो फरवरी को नई टिहरी के त्रिहरि सिनेमा में ‘न्यूटन’ फिल्म नि:शुल्क दिखाई जाएगी। भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने, विकट परिस्थितियों के बावजूद निष्पक्ष मतदान करने के लिए यह फिल्म हाल ही में भारत की ओर से आस्कर के लिए भेजी गई थी। नए मतदाताओं को भारतीय लोकतंत्र की खूबी दिखाने, वोटिंग राइट्स सहित कई मुद्दों को प्रेरित करने के लिए यह पहल जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी/ निर्वाचन के नोडल अधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि दो फरवरी को पालिका टिहरी के त्रिहरि सिनेमा में न्यूटन फिल्म का विशेष प्रीमियर लांच किया जा रहा है। बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस के दिन सैकड़ों युवा मतदाता बने हैं। ऐसे में नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह फिल्म दिखाई जा रही है। कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रयास किए जाते हैं। न्यूटन कुमार जो कि दलित समुदाय से है और सरकारी कार्यालय में नया-नया क्लर्क भर्ती होता है। उसे चुनाव ड्यूटी पर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जंगली इलाके में भेजा गया है। सुरक्षा बलों की उदासीनता और नक्सली छापामारों के हमले के संभावित खतरों के बीच तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी वह अपनी ओर से निष्पक्ष मतदान करवाने की कोशिश करता है। फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल, रघुवीर यादव, संजय मिश्रा, मुकेश प्रजापति, मयंक तिवारी, सुनील रामकृष्ण बोरकर मुख्य भूमिका में है। सीडीओ भटगांई ने बताया कि नए मतदाताओं से जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें