फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिले में शुक्रवार सुबह हुई बर्फबारी से एक बार फिर ठंड बढ़ गई। बर्फबारी से चंबा-मसूरी सहित चार मोटर मार्ग चार दिन बाद भी नहीं खुल पाए हैं। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान छह और न्यूनतम -5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम साफ होने के बाद शुक्रवार तड़के बारिश शुरू होने के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब हिमपात हुआ। चंबा-मसूरी, बड़ेथी-बद्रीगाड, सत्यों-कद्दूखाल, घनसाली-चिरबटिया और कौडार-मुखेम मोटर मार्ग चौथे दिन भी नहीं खुल पाए। भारी बर्फबारी के कारण सकलानी पट्टी के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि बर्फबारी से करीब 30 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। रुक-रुक कर बर्फबारी होने से आपूर्ति सुचारु करने में दिक्कतें आ रही हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से थौलधार ब्लॉक के ग्राम भोंगर, डांग, कंस्यूड़, सेंदणा और नालागांव की पेयजल लाइन बर्फ से जम गई, जिससे गांव में पानी का संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को बर्फ पिघलाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। पर्यटन स्थल धनोल्टी, कद्दूखाल, काणाताल, प्रतापनगर, सेम-मुखेम, गंगी, पिंसवाड़, मेड़-मरवाड़ी, निवालगांव, घुत्तू, गेंवाली में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें