फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वोदय कार्यकर्ता ने नेता जी की जयंती को अनोखे तरिके से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सर्वोदय कार्यकर्ता साब सिंह सजवाण ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को अनोखे तरीके से मनाया। उन्होंने अपने आवास से कार्यक्रम स्थल ठक्कर बापा छात्रावास तक बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच शरीर पर केवल एक लुंगी पहनकर पैदल पदयात्रा निकाली। कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है कि ठंड और विपरीत परिस्थितियों में भी महापुरुषों को न भूलें।
विज्ञापन

बुधवार को ठक्कर बापा आश्रम में विभिन्न संगठनों की ओर से नेता जी की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद किया। वक्ताओं ने राजनैतिक हालत पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान जिस तरह इतिहास को मरोड़ा जा रहा है, वह गलत है। कहा कि देश को आजादी दिलाने में बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, लेकिन देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने महापुरुषों के योगदान को बुलाया जा रहा है। इससे पूर्व सर्वोदयी कार्यकर्ता साब सिंह सजवाण ने सुबह 11 बजे अपने आवास सी ब्लाक से कार्यक्रम स्थल ठक्कर बापा छात्रावास तक बर्फबारी और कड़ाके की ठंड में शरीर पर केवल लुंगी पहनकर नंगे पैर पदयात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है। इस मौके पर महीपाल नेगी, देवेंद्र नौडियाल, इसरार अहमद फारूखी, मंजीत रावत आदि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें