नई टिहरी। थौलधार ब्लाक के न्याय पंचायत रामगांव में समग्र शिक्षा/ सर्व शिक्षा अभियान की ओर से आयोजित सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समूह गान और प्रेरक गीत में राजकीय उच्चत्तर माध्यामिक विद्यालय सेलूर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
संकुल समन्वयक भीम लाल मेहरा ने सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। बताया कि छात्रों का मानसिक और शरीरिक विकास के लिए प्रत्येक वर्ष सपनों की उड़ान कार्यक्रम होता है। प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक वर्ग चित्रकला में दिव्यांश कुमार, साक्षी, साहिल कुमार, प्राथमिक वर्ग में अंजलि, मानसी, आस्था क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही। दौड़ उच्च प्राथमिक वर्ग में अंशुल पहले, काजल दूसरे, नितिन, प्राथमिक वर्ग में अरमान, सचिन, मानसी क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। प्रेरक गीत में उच्च प्राथमिक वर्ग में राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सेलूर, अलेरू, डाबरी, प्राथमिक में अलेरू, कांडीखाल, कोटी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। समूहगान उच्च प्राथमिक में सेलूर पहले, अलेरू दूसरे स्थान पर रहे। कविता पाठ में अलेरू, कोटी और डाबरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। इस मौके पर मोहन राज, जगमोहन कौशल, उपेंद्र त्यागी, पन्ना लाल, ममता नेगी, उषा डोभाल, गोदांबरी देवी, सुलोचना देवी आदि मौजूद थे।