फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़कों के निर्माण को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रदेश सरकार ने चंबा विकास खंड के माणदा-धार चौपडिया, भौणाबागी-चवालखेत-नई टिहरी, ज्ञानसू-ग्वाड-पस्सी-बुडोगी सड़क निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। उक्त 10 किमी सड़क निर्माण के लिए छह करोड़ 69 लाख की धनराशि जारी गई है।
विज्ञापन

गुनोगी-सिलोगी-नागराजाधार सड़क निर्माण के लिए चार करोड़ 24 लाख की धनराशि जारी गई है। लोनिवि चंबा से जनवरी 2020 तक नई स्वीकृत सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ग्वाड और पस्सी गांव में निवासरत लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क के अभाव में गांव के लोगों को अब तक तीन किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश सरकार ने ज्ञानसू-ग्वाड-पस्सी-बुडोगी सड़क निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। साढ़े पांच किमी लंबे मार्ग निर्माण के लिए दो करोड़ 99 लाख 90 हजार की धनराशि जारी गई है।
गुनोगी-सिलोगी-नागराजाधार मोटर मार्ग का निर्माण पांच-छह साल पहले हो चुका था, लेकिन सड़क पर डामरीकरण न होने से जगह-जगह गड्ढे बने हुए थे। धूल-मिट्टी के बीच लोगों को सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। छह किमी लंबे मार्ग पर डामरीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 4 करोड़ 24 लाख 73 हजार की धनराशि जारी कर दी है। लोनिवि चंबा के ईई गौरव थपलियाल ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। भौणाबागी-चवालखेत-नई टिहरी, ज्ञानसू-ग्वाड-पस्सी-बुडोगी मार्ग निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जनवरी 2020 तक सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें