कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिखोन के भौंगर और गौकीधार तोक बिजली की रोशनी से जगमगा उठे। दोनों गांवों में पहली बार बिजली पहुंचने पर लोग खुशी से झूम उठे। 35 वर्षों से ग्रामीण बिजली का इंतजार कर रहे थे।
थौलधार के दूरस्थ ग्राम पंचायत तिखोन के भौंगर में 28 और गौकीधार तोक में 16 परिवार निवासरत हैं। वर्षों से ये परिवार बिजली का इंतजार करते आ रहे थे। लंबे इंतजार के बाद 15 जनवरी को गांव में पहली बार बिजली पहुंच, तो लोग खुशी से झूम उठे। अब तक दोनों तोकों में निवासरत लोग सौर ऊर्जा, लालटेन के सहारे राते गुजार रहे थे। ग्राम प्रधान नत्थी लाल शाह का कहना है कि बिजली के अभाव में बच्चे रात को पढ़ाई भी नहीं कर पाते है। रात के समय जंगली जानवरों के गांव में घुसने की आशंका बनी रहती थी। उप प्रधान रोशनी देवी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख भरत ङ्क्षसह राणा ने गांव में बिजली पहुंचने पर ऊर्जा निगम अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।