फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में रही जौनसारी, जौनपुरी और तांदी नृत्य की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चाका में श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले के चौथे दिन जौनसारी, जौनपुरी और तांदी नृत्य की धूम रही। मेले के दौरान आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब कोटी कालोनी टीम के नाम रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, आदित्य कोठारी, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश कोटियाल व चतर सिंह ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय सचिव रावत ने ग्रामीण क्षेत्रों से तेजी से बढ़ रहे पलायन पर चिंता जताई। कहा सरकार को पलायन रोकने के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए। जौनपुर लोक कला मंच थत्यूड़ के रंग कर्मियों ने जौनपुरी, जौनसारी और तांदी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। मेले में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला सिटी क्लब ऋषिकेश और कोटी कलोनी के बीच खेला गया, जिसमें कोटी कालोनी की टीम 3-1 से विजेता रही। इस मौके पर मेले के संयोजक गिरीश बंठवाण, सचिव मुनेंद्र उनियाल, शूरवीर सिंह गुसाईं, जोत सिंह असवाल, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें