फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चाका में श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले के तीसरे दिन बजरंगी स्वाभीमान सेवा समिति पोखरी क्वीली के रंग कर्मियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता को लेकर नुक्कड़-नाटकों की प्रस्तुति के माध्यम से आम जन मानस को जागरूकता का संदेश दिया गया। उत्तराखंड संस्कृति विभाग की टीम ने लोकगीतों और नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी गई। नाची गैना, नाची गैना भोले बाबा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, तहसीलदार मंजू राजपूत, पूर्व प्रधान मोहन सिंह बिष्ट ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक रावत ने कहा कि मेले थौले उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पहाड़ की परंपरागत संस्कृति को जीवित रखने के लिए समय-समय पर ऐसे मेले को आयोजन जरूरी है। संस्कृति विभाग के विनोद बिजल्वाण और रेनू बाला ने जय हो कोटेश्वर महादेव, दारू पीणू को पैसा ही पैसा, राशन पाणी उधार मा गीतों की प्रस्तुति देकर खूब वाह-वाही लूटी। नाची गैना, नाची गैना भोले बाबा की प्रस्तुति में सुंदर नृत्य करने के लिए रिया उनियाल को दर्शकों ने नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। मेले में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया। इस मौके पर मेला समिति के संयोजक गिरीश बंठवाण, सचिव मुनेंद्र उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार, सुशील चमोली, रघुवीर सिंह सजवाण, शूरवीर सिंह गुसाईं, ज्येष्ठ प्रमुख ईश्वरी बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें