फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेजीमेंट ने पूर्व सैनिकों और आश्रितों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सशस्त्र बल दिवस को 199 फिल्ड रेजीमेंट ने धूमधाम से मनाया। उन्होंने पूर्व सैनिकों और आश्रितों का सम्मान कर योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पूर्व सैनिकों को सेना के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।
विज्ञापन

युद्ध स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में कर्नल मुरली गोपाल ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर याद किया। उन्होंने कहा कि जिन पूर्व सैनिकों ने युद्धों में प्रतिभाग किया है, उनके जीवन से सेना को ऊर्जा मिलती है। कहा कि सैनिक सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा में भी अपना योगदान दें। मेजर अनबर राजा ने सशस्त्र सेना के प्रथम जनरल कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के जीवन से परिचित करवाया। साथ ही कैंटीन में बायोमीट्रिक प्रणाली से लेकर हाउस ऋण लेने पर इंश्योरेंश की सुविधा दी जा रही है। पूर्व सैनिक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंदर सिंह नेगी ने सैनिकों के बच्चों के लिए अलग से स्कूल खोलने, सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार को नीति बनाने, ब्लाक, जिला, विधानसभा और लोकसभा में एक-एक प्रतिनिधि नामित करने समेत सरकारी आयोजन व्यापक प्रचार प्रसार, कैंटीन की समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डीएस बागडी, सूबेदार सुनील कुमार, दर्मियान सजवाण, रघुवीर भंडारी, केएस नेगी, मेर सिंह, सुंदर सिंह, बचन सिंह, अवतार सिंह, किशोरी लाल, कुंदन सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें