फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीतम और मंजू के गीतों पर झूम उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चाका में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सोमवार से पांच दिवसीय श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला शुरू हो गया। कौरव पांडव लीला का मंचन सबसे आकर्षण का केंद्र रहा। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और मंजू सुंद्रियाल के गीतों की प्रस्तुति पर श्रोता जमकर थिरके।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख और मेला समिति की अध्यक्ष विनीता बिष्ट और आदित्य कोठारी ने शुभारंभ किया। कहा कि विकास मेलों के आयोजन से हमें एक दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए नया मंच मिलता है। उद्यान विभाग की ओर से पाली गांव के काश्तकारों को कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव करने के लिए स्प्रे मशीन वितरित की गई। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और मंजू सुंद्रियाल ने दौणा होया खोली का गणेशा, शिवजी कैलाश रैंदीना, मोहना तेरी मुरली बाजी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर किया। कौरव पांडव लीला की प्रस्तुति पर रंग कर्मियों ने वाहवाही लूटी। मेले में पशु पालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यान, कृषि, बाल विकास विभाग की ओर से विकास प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए गए हैं। इस मौके पर बीडीओ विम्मी जोशी, संयोजक गिरीश बंठवाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुनेंद्र उनियाल, ईश्वरी बिजल्वाण, रीता चौहान, अनिल कुमार, चतर सिंह, सोमेश गुप्ता, शूरवीर सिंह, सोहन लाल उनियाल, दिनेश उनियाल, राजेश रावत, रघुनाथ सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें