नई टिहरी। भाजपा ने 16 जनवरी को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने मंडल अध्यक्षों को सीएम के कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों को लाने के लिए जिम्मेदारियां दी है।
सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने बताया कि 16 जनवरी को सीएम त्रिवेंद्र रावत जिला मुख्यालय में एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। बताया कि अटल आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए लाभकारी साबित होगी। बताया कि जिले में आयुष्मान योजना के कार्ड विभिन्न स्थानों पर बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद रतूड़ी, रतन सिंह पंवार, सतेंद्र धनोला, बीरबल सिंह नेगी, अमित मिश्रा, योगेश उनियाल, पंकज बरवाण आदि मौजूद थे।