फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 20 और केंद्रों में शुरू होगी टेलीमेडिसन सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिले के 20 और उप स्वास्थ्य केंद्रों में टेलीमेडिसन सेवा शुरू करने को लेकर प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। सेवा शुरू करने से पहले विशेषज्ञों ने फार्मेसिस्टों और स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में 20 उप स्वास्थ्य केंद्रों में टेलीमेडिसन सेवा शुरू किए जाने को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सॉफ्टवेयर इक्यूपमेंट प्रोवाइडर डा. अनिल बिष्ट ने बताया कि टेलीमेडिसन सेवा वीडियोकॉल सेवा है। जिसके माध्यम से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लोग नजदीकी टेलीमेडिसन सेंटर पर जाकर वीडियो कॉल के माध्यम से जिला चिकित्सालय बौराड़ी में तैनात चिकित्सकों से परामर्श के आधार पर दवाइयां ले सकते हैं। दिसंबर 2017 में डीएम सोनिका के प्रयासों से जिले के 20 उप स्वास्थ्य केंद्रों में शुरू हुई टेलीमेडिसन सेवा से अब तक 12 हजार एक सौ लोग लाभ उठा चुके हैं। अब मोगी, अलमस, देवताधार, बडवाली, नेल्डा, घारगांव, मलेथा, पेंडुला, भलदियाना, पाटुदीधार,काफलपानी, बहेडा, धारकोट, तिवाडगांव, जड़धारगांव, कंडियालगंाव, देवाल, कंगसाली, रौलाकोट, लछमोली उप स्वास्थ्य केंद्र में टेलीमेडिसन सेवा शुरू की जाने की तैयारियां की जा रही है। इस मौके पर सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, एसीएमओ डा. दीपा रुवाली, डा. नीरज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें