फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र रावत बने गुजरात में यूजीसी के समन्वयक

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के हेरवाल गांव निवासी और ग्रीन स्कूल के संस्थापक वीरेंद्र सिंह रावत को विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) ने गुजरात राज्य का समन्वयक नियुक्त किया है। रावत के मनोनयन पर जिले के विभिन्न सामाजिक और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। रावत ने गुजरात सहित देश के कई राज्यों में ग्रीन स्कूल की स्थापना की है।
विज्ञापन

रावत ने दूरभाष पर बताया कि यूजीसी ने उन्हें वर्ष 2018 से 22 तक गुजरात राज्य का समन्वयक बनाया है। उन्होंने बताया कि 2020 तक देश में दो हजार ग्रीन स्कूल खोलने की योजना है। वर्तमान में वह गुजरात में 100 ग्रीन स्कूल के डायरेक्टर हैं, जिनमें 61 सरकारी ग्रीन स्कूल भी शामिल हैं। रावत को गुजरात का यूजीसी समन्वयक बनाए जाने पर प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार, पूर्व विधायक विक्रम नेगी, कांग्रेस नेता राकेश राणा, रोशन लाल सेमवाल, राजेश्वर पैन्यूली, चंद्रशेखर पैन्यूली, शांति प्रसाद भट्ट, अतुल चंद रमोला, गोविंद रावत, गोविंद बिष्ट, मुरलीधर सेमवाल, विपिन पैन्यूली, गौतम बिष्ट, गौतम नेगी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें