नई टिहरी। जिलास्तरीय 26वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने शानदार मॉडल प्रस्तुत किए। इस मौके पर सीनियर वर्ग में सात और जूनियर वर्ग में चार परियोजनाएं राज्यस्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित की गई।
डायट में आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान कांग्रेस का कीर्तिनगर के खंड शिक्षा अधिकारी डा. एसएस नेगी और डायट प्रवक्ता डा. वीर सिंह रावत, डा. एमएस नेगी ने शुभारंभ किया। सीनियर वर्ग में जीआईसी बोरगांव के अनिश राणा, खरसाड़ा की तानिया, प्रियंका, कांडीखाल की संगीता बिष्ट, मंजकोट की सिमरन, रजाखेत के अमित पेटवाल, यूएमआईसी प्रतापनगर की अमिषा, जूनियर वर्ग में जीआईसी कांडीखाल की प्रियांशी डबराल, नागदेव पथल्ड के गौरव सुयाल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बादशाहीथौल के अंकेश डबराल और नागराजाधार की साक्षी की परियोजना राज्यस्तर के लिए चयनित हुई। इस मौके पर जिला समन्वयक मनोज बहुगुणा, ब्लाक समन्वयक कुशाल सिंह बगियाल, डा. अशोक बडोनी, राजेश चमोली, सूर्यकांत तिवारी, दीपक बहुगुणा, कमल सिंह बिष्ट, डा. विजय किशोर, मंजू बहुगुणा आदि मौजूद थे।