लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं और महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। लोकगीत में एमडीएस स्कूल और लोकनृत्य में जीआईसी लंबगांव प्रथम रहा।
युवा महोत्सव का मुख्य अतिथि अभिभावक संघ के अध्यक्ष रोशन रांगड और विशिष्ट अतिथि बीईओ सत्यपाल शर्मा ने शुभारंभ किया। लोकगीत प्रतियोगिता में एमडीएस स्कूल प्रथम, जीआईसी द्वितीय और जीजीआईसी लंबगांव तृतीय रहा। लोकनृत्य में जीआईसी पहले, एमडीएस स्कूल लंबगांव दूसरे, महिला मंगल दल भेनगी तीसरे स्थान पर रहा। एकांकी नाटक में जीआईसी लंबगांव प्रथम, इंटर कालेज कोटवालगांव द्वितीय और एमडीएस स्कूल तृतीय रहा। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ममता भट्ट, प्रधानाचार्य विजयपाल रावत, विनोद रावत, धनराज, केदार बिष्ट, जुमना प्रसाद पैन्यूली, गिरीश बगियाल, सुरेंद्र सिंह समेत महिला मंगल दल खेत, सुनखेत, शुक्री आदि मौजूद थे।