नई टिहरी। प्रतापनगर के कांडाखाल में सेवा टीएचडीसी के सौजन्य से हिमालय पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति ने क्षेत्र युवाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू किया। उपप्रबंधक आरएस गुसाईं और वरिष्ठ पर्यावरण अधिकारी महेंद्र सिंह राणा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ कर बताया कि सेवा टीएचडीसी बांध प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगारों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार कर रहा है। जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह पंवार ने बताया कि सेवा टीएचडीसी के सहयोग से 40 युवाओं को छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर समिति के सचिव गुलाब सिंह, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, बलवीर रावत, रमेश रावत आदि मौजूद थे।