चंबा (टिहरी)। जीआईसी छापराधार में आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शैक्षिक विकास के लिए कई सुझाव रखे गए। प्रधानाचार्य गबर सिंह चौहान ने कहा कि कालेज भवन लंबे समय से जर्जर था। कई प्रयासों के बाद भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के लिए टिफिन योजना शुरू की गई है।
गोष्ठी में पीटीए अध्यक्ष विनोद डबराल और एसएमसी की अध्यक्ष राधा देवी ने शैक्षिक उन्नयन को किए प्रयासों के लिए प्रधानाचार्य और शिक्षक-कर्मचारियों का आभार जताया है। गोष्ठी में वाईएस नेगी, विजय चंद्र बहुगुणा, राकेश मोहन रतूड़ी, रमा रतूड़ी, अनिल कोठारी,जीसी डबराल, एसके सेमल्टी, सुशील राणा, नवीन रमोला, एके कौशल, बीएम कुट्टी, रमेश सिंह, प्रीति रानी, अनिल कुमार, विपुल श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र उनियाल, यशपाल सिंह नेगी, देवेश्वरी उनियाल, सरस्वती शर्मा आदि मौजूद थे।