फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण विभाग के अधिकारियों से नाराज हुई सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक लेते हुए सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों के अधिकारियों से नाराज हो गई। उन्होंने कहा कि पांच साल में उनसे एक भी केंद्र पोषित योजना का शिलान्यास या लोकार्पण नहीं कराया गया। उन्होंने डीएम सोनिका को निर्देश दिए कि दो दिन में ऐसी योजनाओं की सूची उन्हें उपलब्ध कराएं। उसके बाद वह जनवरी माह में शिलान्यास और लोकार्पण का समय तय करेंगी।
जिला सभागार में हुई बैठक में सांसद शाह ने कहा कि पीएमजीएसवाई की सीताकोट-बनाली, घुत्तू गवाणा, बूढ़ाकेदार-रगस्या मार्गों की चौड़ाई मानकों से कम है। उन्होंने सीडीओ आशीष भटगांई से इन सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। ज्वारना-कंस्यूड़ मार्ग संकरा होने पर उन्होंने ईई को फटकार लगाई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने बताया कि जौनपुर की चार सड़कों के टेंडर होने के बावजूद वन विभाग ने अभी तक स्वीकृति नहीं दी है। सांसद ने इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सोनिका ने अधिकारियों से कहा कि योजनाएं पूरी होने पर पत्थर के बोर्ड लगाएं और बोर्ड में जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित करें। बीएसएनएल की लचर सेवा पर सांसद ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। चतर सिंह ने दिव्यांगों को छह माह से पेंशन नहीं मिलने का मामला उठाया। समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया ने बताया कि जल्द ही घर-घर जाकर पेंशनरों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। परमवीर पंवार ने ढुंग में अधूरे पड़े बारातगर को पूरा करने की मांग की। बैठक में प्रमुख थौलधार बबीता शाह, मस्ता नेगी, पीडी डीआरडीए भरत भट्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, विनोद रतूड़ी, मनोज नकोटी, जीतराम भट्ट, अबरार अहमद, एसई लोनिवि एनपी सिंह, शांति प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें