फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडोलाखाल में शिक्षक उन्नयन गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने, शिक्षक-अभिभावकों के बीच समन्वय बनाने और शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में देवप्रयाग ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शेर सिंह पंवार अध्यक्ष और बलवीर लाल मंत्री बनाए गए।
विज्ञापन

हिंडोलाखाल में आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का ब्लॉक प्रमुख जयपाल पंवार ने शुभारंभ किया। उन्होंने सरकार से उच्चीकृत जूनियर स्कूलों की समस्याएं हल करने की मांग की। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा और महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाने में सरकार, शिक्षक और अभिभावकों की समान जिम्मेदारी है। शिक्षक प्रतिनिधियों ने शासन स्तर पर लंबित मांगों, त्रिस्तरीय शैक्षिक संवर्ग समेत कई समस्याओं के निराकरण की मांग की। सेवानिवृत्त शिक्षक जबर चंद, खिलानंद रतूड़ी, सरोजनी पंडित, बच्ची रावत, गुरु प्रसाद रतूड़ी व त्रेपन बिष्ट को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में संघ की देवप्रयाग शाखा का गठन किया गया। इसमें शेर सिंह पंवार अध्यक्ष, चंडी प्रसाद बडोनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र कठैत उपाध्यक्ष, बलवीर लाल मंत्री, लता शर्मा कोषाध्यक्ष व हंसा बिष्ट को संयुक्त मंत्री बनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगवीर खरोला, शिव प्रसाद डोभाल, विपिन मेहता, किशोर सजवाण, जितेंद्र भट्ट, देवेंद्र बिष्ट, खुशीराम बलूनी, चंद्रपाल असवाल व शूरवीर टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें