फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में मनाया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पोखरी में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। कहा गया का राष्ट्र निर्माण और सुरक्षा में तीनों सेनाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. राम भरोसे ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर बोलते हुए देश की तीनों सेनाओं के कार्यों और योगदान के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश के भीतर मौजूद देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। इस दौरान छात्रा आशा, सपना, मीनाक्षी, तनुजा, प्रीति, प्रियंका, श्वेता देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। मौके पर डा. पूनम धस्माना, डा. मुकेश सेमवाल, डा. वंदना, नरेंद्र और डा. सुमिता पंवार, अंकित, रेखा नेगी, नरेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें