फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा की बेटी मिस एशिया स्पर्धा के टॉप 10 में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। चंबा के पुरुषोलगांव निवासी निकिता राणा ने चीन के शंघाई में आयोजित मिस एशिया-2018 की प्रतियोगिता में टॉप 10 में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निकिता का कहना है कि मॉडलिंग के प्रति उनका गहरा रुझान है और वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहतीं हैं।
विज्ञापन

चीन के शंघाई में 16 से 23 नवंबर तक मिस एशिया-2018 प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें 25 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। पुरुषोलगांव की रहने वाली निकिता राणा ने प्रतियोगिता के टॉप 10 में स्थान बनाकर यह साबित किया है कि यदि किसी में हुनर है, तो सफलता अवश्य कदमों को चूमेंगी। निकिता के पिता धूम सिंह राणा एसएसबी से सेवानिवृत्त हैं। मां सुमित्रा देवी गृहणी हैं। छोटा भाई हिमांशु राणा मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। निकिता ने जुलाई 2018 में चंडीगढ़ में पहली बार अपना ऑडिशियन दिया था। इसमें टॉप में रहने से उसका चयन इस इंटरनेशनल एवार्ड के लिए हुआ था। निकिता ने चंबा के कार्मल स्कूल से हाईस्कूल किया था। इसके बाद नरेंद्रनगर से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में पॉलिटेक्निक किया। इसके बाद कुछ समय तक देहरादून में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी की। निकिता अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें