फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलंगना नदी में मिला लापता बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना नदी किनारे खेलने के दौरान लापता हुए तीन बच्चों में एक बच्चे का शव पुलिस ने भिलंगना नदी से बरामद कर लिया। दो बच्चे अब भी लापता चल रहे हैं। लापता बच्चों के भी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। एसडीआरएफ की टीम भिलंगना नदी में सर्च आपरेशन चला रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र घनसाली के वार्ड नंबर छह डिप्टियाणा गिरगांव के तीन बच्चे आयुष (8) पुत्र राकेश सिंह अपने दोस्त धीरज (8) पुत्र प्रताप सिंह व अभिषेक (12) पुत्र भगवती प्रसाद रविवार को शाम पांच बजे घर से गांव के नीचे भिलंगना नदी किनारे खेलने गए थे। बताया जा रहा है कि बच्चे नदी किनारे रेत निकालने के लिए रखे गए वाहन के टायर ट्यूब के ऊपर बैठकर नदी में तैरने उतर गए। रात तक जब बच्चे नदी किनारे से नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। थक हारकर परिजनों ने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बच्चों की तलाश में बीते दिन से एसडीआरएफ की टीम भिलंगना नदी में सर्च आपरेशन चला रही थी। मंगलवार अपराह्न एक बजे सर्च आपरेशन के दौरान घटना स्थल से डेढ़ सौ मीटर दूर नदी से पुलिस ने अभिषेक (12) पुत्र भगवती प्रसाद का शव नदी से बरामद किया। थानाध्यक्ष केके टम्टा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दो अन्य बच्चों की तलाश में नदी में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें