फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन के साथ सेमल्थ-ढाबसौड़ सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के सेमल्थ और ढाबसौड़ गांव को सड़क से जोड़ने का सपना 24 साल बाद पूरा होने जा रहा है। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई ने सोमवार से भूमि पूजन के साथ ही सेमल्थ-ढाबसौड़ सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। 19 जनवरी 2020 तक सड़क निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार ने 24 साल बाद भिलंगना ब्लॉक के सेमल्थ और ढाबसौड़ गांव को बीते मार्च में सड़क से जोड़ने के लिए हरी झंडी दे दी है। पांच किमी सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने पीएमजीएसवाई को तीन करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी थी। सोमवार को सेमल्थ में भूमि पूजन के साथ पीएमजीएसवाई ने सड़क निर्माण शुरू कर दिया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान पूनम शाह, पूर्णानंद कुकरेती, भगवान सिंह, साहब सिंह मेहरा, अमित गौड़, मोहन लाल नौटियाल उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ढाबसौड़ और सेमल्थ गांव में निवासरत 250 परिवारों को गांव से बाजार की तीन किमी पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। पीएमजीएसवाई के ईई संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 19 जनवरी 2020 तक सेमल्थ और ढाबसौड़ गांव तक सड़क निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें