फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रम करते मिले आठ बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बाल श्रमिकों के चिह्नीकरण को लेकर गठित बाल श्रम टास्क फोर्स समिति ने जिले में अभियान शुरू कर दिया है। समिति जिले के विभिन्न कस्बों और बाजारों में जाकर बाल श्रम की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन

समिति की टीम ने शनिवार जिला श्रम अधिकारी एसएस रांगड के नेतृत्व में चंबा और बादशाहीथौल में अभियान चलाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चंबा में 14 वर्ष से कम की दो बालिकाएं, जो अपने पिता की दुकान में कार्य कर रही थी। साथ ही अलग-अलग दुकानों से 14 से 18 साल के छह किशोर श्रमिक भी कार्य करते हुए मिले। समिति के सदस्य सुशील बहुगुणा ने बताया बाल श्रमिकों की पुष्टि उनके आधार कार्ड और स्कूली दस्तावेजों की गई। प्रतिष्ठानों को हिदायत देकर छोड़ा गया। इसके अलावा 42 लोगों से इस आशय के शपथ प्रमाणपत्र भी भरवाए गए कि वह अपने प्रतिष्ठानों में बाल श्रमिकों से कार्य नहीं करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें