फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममगाईं अध्यक्ष और बहुगुणा बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक-उप निरीक्षक और राजकीय सेवक संघ की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें हितराम ममगाईं को जिलाध्यक्ष और रमेश बहुगुणा को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव महिपाल सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्व क्षेत्रों का पुनर्गठन करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, रजिस्ट्रार कानूनगो पदों पर नियुक्तियां, राजस्व सेवक के पदों पर नियुक्तियां करने, एसीपी और एरियार का भुगतान, राजस्व चौकियों के अनुरक्षण को बजट, अटैचमेंट व्यवस्था समाप्त करने, राजस्व पुलिस क्षेत्रों में होमगार्ड की तैनाती समेत समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में पूनम राणा उपाध्यक्ष, धनपाल सिंह सह सचिव, हरिकिशन कोषाध्यक्ष और संजय उनियाल को संगठन सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें