फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बारात की निकाली शानदार झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। नगर पालिका के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन राम की बारात की भव्य झांकी एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला में परशुराम शिव का धनुष टूटने की सूचना से क्रोधित होकर विवाह मंडप में पहुंच जाते हैं। परशुराम के क्रोध की ज्वाला से जनकपुरी में खामोशी छा जाती है। परशुराम और लक्ष्मण में धनुष तोड़ने को लेकर बढ़ते संवाद को देखकर प्रभु राम आगे आकर शांत करवाने का प्रयास करते हैं। अयोध्या से जनकपुरी के लिए प्रभु राम की बारात निकलती है, जनकपुरी में राम की बारात के दर्शन के लिए समूची जनकपुरी झूम उठी। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार, राजवीर पुंडीर, बसंती नेगी, आशा टम्टा, जयपाल नेगी, मनवीर नेगी, नरपाल भंडारी, हितेश जोशी, शैलेंद्र नौटियाल, पवन ड्यूंडी, द्वारिका जोशी, दिनेश कर्णवाल, सुरेंद्र थपलियाल, राकेश बहुगुणा, विद्यासागर गौड़, महेश गुसाईं आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें