फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ को घाटे से उभारने को मिलकर करेंगे प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजित बोर्ड की पहली बैठक में संघ को घाटे से उभारने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में बंद पड़ी दुग्ध समितियों को सक्रिया करने, डेरी विकास के माध्यम से सरकार की योजनाओं को गांव-गांव पहुंचने, घाटे से उभारने के लिए शासनस्तर से बजट उपलब्ध करवाने को अतिरिक्त प्रयास करने, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, कर्मचारियों को नियमित वेतन देने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। संघ के अध्यक्ष बेलवाल ने कहा कि वर्तमान में सात दुग्ध मार्गों पर 59 समितियों से 13 सौ लीटर दुग्ध मिल रहा है, जबकि एक हजार लीटर की बिक्री हो रही है। बताया कि संघ छह करोड़ 45 लाख के घाटे में चल रहा है। संघ के उपाध्यक्ष कमला नौटियाल, सदस्य नत्थी सिंह, मधू देवी ने कहा कि सभी के प्रयास से संघ को घाटे में उभारा जा सकता है। इस मौके पर प्रबंधक एके राठी, प्रेम लाल, गिरवीर चंद, मदन डबराल, चिंतामणी नौटियाल, खुशपाल रमोला, शूरवीर राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें