नैनबाग(टिहरी)। भद्रीघाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से म्याणी जाखधार में आयोजित चार दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता में बाडासारी, ढकरोल विजेता रहे। वॉलीबाल में नाग देवता क्लब खसौसी और घराड विजयी रहा।
जाखधार में धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने जीआइसी म्याणी में फर्नीचर हेतु एक लाख रुपये और सरस्वती विद्या मंदिर को पचास हजार देने की घोषणा की। कबड्डी में ग्राम पंचायत बाडासारी ने म्याणी को 29-22 से और ढकरोल ने देवदार घाटी सेंदूल को 28-19 से हराया। वॉलीबाल का पहला मैच रघुनाथ क्लब म्याणी और नाग देवतर क्लब खसौसी के बीच हुआ। नाग देवता क्लब खसौसी विजयी रहा। दूसरा मैच घराड व घडीयाला के बीच हुआ, जिसमें घराड ने घडीयाला को हराया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अनिल कैंतुरा, राजेश सजवाण, जयेंद्र रमोला, किशन सजवाण, चैन सिंह, मुन्ना सिंह पंवार, सुमारी नौटियाल, चमन कैंतुरा, दिनेश पंवार, संदीप नौटियाल, गुरुदेव उनियाल, कुलदीप चौहान, जीत गौड़ आदि मौजूद थे।