नई टिहरी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने दो दिसंबर को होने वाले नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक और शपथ ग्रहण को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
डीएम ने बताया कि एसडीएम टिहरी चतर सिंह चौहान दो दिसंबर सुबह 11 बजे नगर पालिका चंबा और दो बजे नगर पालिका टिहरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सभासदों को शपथ दिलाएंगे, जबकि एसडीएम रविंद्र जुवांठा सुबह 11 बजे नगर पंचायत गजा, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान अपराह्न एक बजे नगर पालिका नरेंद्रनगर और अपराह्न तीन बजे मुनीकीरेती, एसडीएम अनुराधा पाल सुबह 11 बजे नगर पालिका परिषद देवप्रयाग में अपराह्न दो बजे नगर पंचायत कीर्तिनगर में, एसडीएम पीआर चौहान सुबह 11 बजे नगर पंचायत चमियाला, अपराह्न दो बजे घनसाली में, एसडीएम अजयवीर सिंह सुबह 11 बजे नगर पंचायत लंबगांव के अध्यक्ष और सभासदों को शपथ दिलाएंगे।