फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसराना-किमोई सड़क का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। छेजुला पट्टी के लोगों की करीब 12 वर्षों से चली आ रही मसराना-किमोई सड़क निर्माण की मांग परवान चढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार को पर्यावरण मंत्रालय केंद्र सरकार की टीम मसराना-किमोई सड़क का निरीक्षण करने पहुंची।
विज्ञापन

मसराना-किमोई मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृत 2003-04 में मिली थी, लेकिन आरक्षित वनक्षेत्र और विनोग वन्य जीव विहार के अंतर्गत होने के कारण सड़क निर्माण नहीं हो सका। आठ किमी लंबे मार्ग पर 7.400 मीटर जौनपुर क्षेत्र का आरक्षित वनक्षेत्र और 600 मीटर विनोग वन्य जीव विहार का क्षेत्र पड़ रहा था। इसलिए सड़क निर्माण के लिए केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय स्थानीय कार्यालय के तकनीकी अधिकारी सन्नी गोयल, लोनिवि थत्यूड़ के ईई रजनीश कुमार, मसूरी वन प्रभाग के अधिकारियों ने सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। मसराना-किमोई मोटर मार्ग का निर्माण होने पर कांडा, जाख, किमोई, मवाणा, मथोली, मसरान गांव में निवासरत लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल कैरवान, जगवीर सिंह असवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें