फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वर्ष चार करोड़ का ऋण बांटेगी साधन सहकारी समिति लालूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लालूरी के वार्षिक सम्मेलन में ऋण की वसूली नहीं होने पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया। समिति को सक्रिय करते हुए सदस्यों ने ऋण वसूली के लिए अभियान चलाने का सुझाव दिया। वर्ष 2018-19 में समिति ने चार करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

वार्षिक सम्मेलन में समिति ने वर्ष 2017-18 में आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। अध्यक्षता करते हुए समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भीम सिंह मेहर ने ऋण की वसूली न होने पर चिंता व्यक्त की। समिति की ओर से गत वर्ष एक करोड़ 33 लाख का ऋण वितरण किया गया, लेकिन इसके सापेक्ष सिर्फ 19 लाख की ही वसूली हो पाई है। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता विजय उनियाल ने कहा कि ऋण जिस उद्देश्य के लिया जा रहा है, उसी में ही खर्च किया जाना चाहिए।
समिति ने इस वर्ष कृषि, बागवानी, कुक्कट, मत्स्य पालन, भेड़-बकरी पालन, दुग्ध विकास के लिए चार करोड़ ऋण वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बैठक में ब्लॉक प्रमुख बबीता शाह, बासुदेव कोठारी, ध्यान सिंह, भागचंद रमोला, केंद्र सिंह, फिंचा सिंह, शैला देवी, पवना देवी, विनोद थपलियाल, ऐलम सिंह, सोबत सिंह, विनोद सिंह, राजेंद्र प्रसाद जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें