फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर हलेथ के ग्रामीणों का आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर पिछले 15 दिन से आंदोलनरत हलेथ गांव के लोगों ने तहसील प्रशासन और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर धरना और चक्का जाम स्थगित कर दिया है। विभागीय अधिकारियों ने तीन दिन में क्षतिग्रस्त रास्तों, पेयजल योजना का मरम्मत करने और डेढ़ माह में मुआवजा का भुगतान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

हलेथ-देवल मोटर मार्ग निर्माण से क्षतिग्रस्त खेतों, फसलों का मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर हलेथ गांव के ग्रामीण 12 नवंबर से आंदोलनरत थे। सोमवार को तहसीलदार एसडी चौरसिया, पीएमजीएसवाई के जेई प्रवेश कुमार डबराल, अमीन मंगल सिंह नेगी वार्ता के लिए पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को तीन दिन में क्षतिग्रस्त रास्तों, पेयजल योजना मरम्मत करने और डेढ़ माह में मुआवजा भुगतान का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल, धृपाल सिंह, लक्ष्मी सिंह, सोबन सिंह, वीरेंद्र सिंह, चुप्पी देवी, सीमा देवी, प्रर्मिला देवी, फुर्की देवी, ममता देवी, जशोदा देवी, सुमना देवी, दिया देवी, गुड्डी देवी, सोबन सिंह रावत, उत्तम सिंह, राजेंद्र सिंह मिश्रवाण, देव चंद, दर्शन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें