नई टिहरी। जनपद के 10 निकायों में अध्यक्ष और वार्ड सभासद के लिए रविवार को 95 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। टिहरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद सात और वार्ड सभासद के 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 19 हजार 891 मतदाता करेंगे, जिनमें 10874 पुरुष व 9017 महिला मतदाता हैं। चंबा में अध्यक्ष के सात और वार्ड सभासद के 23 प्रत्याशी हैं। यहां पर आठ हजार 472 वोटर हैं, जिनमें चार हजार 99 महिला और चार हजार 373 पुरुष हैं। नरेंद्रनगर में अध्यक्ष के चार और वार्ड सभासद के 13 प्रत्याशी हैं, जिनके लिए 2749 मतदाता हैं, जिनमें 1296 महिला और 1453 पुरुष हैं।
मुनिकीरेती नगर पालिका में अध्यक्ष के 10 और वार्ड सभासद के 46 प्रत्याशी हैं। यहां पर 18 हजार 115 वोटर हैं। इनमें आठ हजार 545 महिला और नौ हजार 570 पुरुष शामिल हैं। देवप्रयाग में अध्यक्ष के पांच और सभासद के आठ प्रत्याशी हैं, जिनका फैसला 1987 वोटर करेंगे इनमें 950 महिला और एक हजार 37 पुरुष हैं। कीर्तिनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष के चार और सभासद के 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां कुल 1892 मतदाताओं में 929 महिला और 963 पुरुष हैं। गजा में अध्यक्ष के दो और सभासद के 13 प्रत्याशी हैं। गजा में 1743 वोटर हैं, जिसमें 786 महिला और 957 पुरुष हैं। घनसाली में अध्यक्ष पद पर 12 और वार्ड सभासद के 19 प्रत्याशी हैं,। चार हजार 198 मतदाता करेंगे, जिसमें 1809 महिला और 2389 पुरुष वोटर हैं। चमियाला में अध्यक्ष के चार और वार्ड सभासद के 16 प्रत्याशी हैं। यहां 3457 मतदाताओं में से 1654 महिला और 1803 पुरुष हैं। लंबगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के छह और सभासद के 13 प्रत्याशी हैं। 1361 मतदाताओं में 558 महिला और 803 पुरुष मतदाता है।
चमोली जिले में 11 वार्डों
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। चमोली में चार नगर पालिका व चार नगर पंचायत के लिए मतदान होगा। नगर पालिका गोपेश्वर में 11 वार्डों के लिए 11 मतदान केंद्र, 18 मतदेय स्थल बनाए हैं। इसमें 12903 मतदाता हैं। जोशीमठ में 7795, गौचर में 6579 और कर्णप्रयाग में 7899 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर पंचायत थराली में 2682, पीपलकोटी में 2568, नंदप्रयाग में 1866, गैरसैंण में 4964 और पोखरी में 3376 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उधर, नगर पालिका रुद्रप्रयाग में 6031 मतदाताओं में 3305 पुरुष व 2724 महिला हैं। भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी अध्यक्ष के लिए मैदान में हैं। उधर, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में 3679 मतदाता हैं, जिसमें 1849 पुरुष व 1830 महिला हैं। नगर के सात वार्डों में चार पर पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं। नगर पंचायत तिलवाड़ा में चार वार्डों में 1926 मतदाता हैं, जिसमें से 955 पुरुष व 971 महिला हैं। नगर पंचायत ऊखीमठ में चार वार्ड हैं, जहां 2110 मतदाता है, जिसमें 1094 पुरुष व 1016 महिला हैं।