फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज ऋषिकेश ने जीता खो-खो का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में आयोजित एक दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में पीजी कालेज ऋषिकेश ने एसआरटी परिसर बादशाहीथौल को 14-12 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। यह हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास का श्रोत है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एसआरटी परिसर बादशाहीथौल और डीएवी पीजी कालेज देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें एसआरटी परिसर ने डीएवी को एक पारी और एक अंक से हराया। दूसरे मैच में श्रीनगर कैंपस को देवप्रयाग महाविद्यालय की टीम ने 8-2 से हराया। पहला सेमीफाइनल देवप्रयाग महाविद्यालय और पीजी कालेज ऋषिकेश के बीच खेला गया, जिसमें ऋषिकेश की टीम 23-15 से विजेता रही। दूसरा सेमी फाइनल मैच में एसआरटी कैंपस बादशाहीथौल ने जहरीखाल महाविद्यालय को एक पारी और 11 अंक से हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसआरटी कैंपस बादशाहीथौल और पीजी कालेज ऋषिकेश के बीच खेला गया, जिसमें पीजी कालेज ऋषिकेश की टीम विजेता रही। खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राकेश भूषण गोदियाल ने बताया कि प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की 12 सदस्यों की एक टीम इसी माह अंत में अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद में नार्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस मौके पर डा. अरुण पंत, प्रो. गीताली पडियार, प्रो. एवी थपलियाल, हंसराज बिष्ट, डा. केसी पेटवाल, रविंद्र सिंह नेगी और कुलदीप भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें