नरेंद्रनगर (टिहरी)। जीआईसी खेल मैदान में जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 फील्ड रेजीमेंट के कमांडिंग आफिसर कर्नल मुरली गोपाल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन के साथ ही शारीरिक विकास और बंधुत्व की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि युवा खेलों के माध्यम से सेना में भी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर निकाय चुनाव आचार संहिता के बीच पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि गृह क्षेत्र होने के कारण वे खिलाड़ियों के स्वागत करने आए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बालक वर्ग में थौलधार ने जाखणीधार को 46-14 से परास्त किया। बालिका वर्ग में थौलधार ने चंबा को 31-14 से हराया। इस मौके पर बीईओ ओपी वर्मा, श्याम सिंह सरियाल, प्रधानाचार्य शशि भट्ट, राजकुमारी प्रसाद, महेश गुसाईं, दीवान सिंह रावत, राजू भारती, प्रकाश डियूंडी, चंद्रपाल, चंद्रदेव नौटियाल, युद्धवीर पुंडीर, रफीक अहमद, चित्रा भट्ट, सुमन गुप्ता, जयंत कुमार आदि मौजूद थे।