फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने निकाय चुनाव में भाजपा को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। व्यापार मंडल इकाई नई टिहरी और बौराड़ी ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास लिए सत्ताधारी दल भाजपा के उम्मीदवारों का चुनाव जीतना जरूरी है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष नई टिहरी राजेश ड्यिूंडी और बौराड़ी के अध्यक्ष अमरीशपाल ने पत्रकार वार्ता में पालिकाध्यक्ष, सभासद के भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण की समस्या है, लेकिन सत्ताधारी दल भाजपा के उम्मीदवार के जीतने से अतिक्रमण की समस्या का हल निकालने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल मजबूती के साथ भाजपा प्रत्याशी बेबी असवाल समेत सभासद के उम्मीदवारों को जीतने के लिए काम करेंगी। निकाय चुनाव संयोजक विनोद रतूड़ी ने कहा कि व्यापार मंडल का समर्थन मिलने से भाजपा उम्मीदवारों को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रकाश डोभाल, भगत सिंह चौहान, डा. जेपी बहुगुणा, मदन चौहान, हरिकृष्ण लांबा, राकेश लांबा, शीशराम थपलियाल, रतन सिंह पंवार, रमेश पांडेय, परमानंद मैठाणी, असगर अली, रविंद्र सेमवाल, रमेश चौहान, मायाराम थपलियाल, गोपीराम चमोली, भूपेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें