फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के ऊपर डंप किया जा रहा सड़क का मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। ऋषिकेश-चंबा ऑल वेदर रोड निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था पर भाटूसैण के ग्रामीणों ने मलबा गांव के ऊपर डंप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से ठेकेदार रात में मलबा डंप कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध रूप से डंप किए जा रहे मलबे को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 94 का वर्तमान में ऑल वेदर रोड निर्माण परियोजना के तहत विस्तारीकरण किया जा रहा है, लेकिन नागनी के पास सूरीधार खाला, रेखडाखाला, चोरखाला में बिना अनुमति के सड़क का मलबा डंप किया जा रहा है। सुशील बहुगुणा, जगदीश डबराल, राजेंद्र डबराल, मदन डबराल, राम सिंह, भंडारी, यशपाल भंडारी, मुसद्वीलाल, फूलदास, संजय भंडारी ने बताया कि एक सप्ताह से ठेकेदार रात में मिट्टी, पत्थर समेत अन्य मलबा गिरा रहे हैं, जिससे प्राकृतिक पेयजल स्रोत बंद होने के साथ ही पेड़ों को भी नुकसान हो रहा है। बारिश होने पर मातली, भाटूसैण, बसाल आदि गांव को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द डंपिंग बंद न होने पर हाईकोर्ट की शरण में जाने की चेतावनी दी। एसडीएम चतर सिंह चौहान का कहना है कि इस संबंध में अभी तक ग्रामीणों ने जानकारी नहीं दी है। यदि नियम विरुद्ध डंपिंग की जा रही है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें