नई टिहरी। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्मारक पर दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।
बृहस्पतिवार शाम को नई टिहरी में शहीद स्मारक पर आंदोलनकारियों ने शहीदों की मूर्तियों को गंगाजल से धोकर साफ किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर महीपाल नेगी, शांति प्रसाद भट्ट, राकेश राणा, मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, शूरवीर लाल, किशन रावत, ज्योति भट्ट, विजयपाल रावत आदि मौजूद थे। वहीं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी उमेशचरण गुसाईं ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए उन्होंने सीबीआई के मुकदमे झेले और जेल की सजा भी भुगती, लेकिन वर्तमान में जिस उद्देश्य के लिए राज्य बनाया था वह पूरा होता नहीं दिख रहा है। वहीं थत्यूड में राज्य आंदोलनकारी रहे बिजेंद्र भट्ट को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, देवेंद्र चमोली, खेमराज भट्ट, सुनील सजवाण, कुलवीर रावत, रमेश उनियाल, सरिता भट्ट, सत्येश्वर लेखवार, देवेंद्र भट्ट, विपुल रांगड़ आदि मौजूद थे।