फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट और अनुष्का ने होटल में ही बिताया मंगलवार का दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मंगलवार का दिन होटल में ही बिताया। शाम साढ़े चार बजे वह अपने गुरू से मिलने के लिए हरिद्वार रवाना हुए। वह शनिवार से यहां होटल आनंदा में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपना जन्म दिन मनाने के लिए शनिवार को अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नरेंद्रनगर स्थित पांच सितारा होटल पहुंचे थे। सोमवार को उन्होंने सादगी के साथ अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस हॉट जोड़ी ने अपनी कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। बताया गया कि विराट कोहली ने अभिनेत्री पत्नी के साथ मंगलवार की सुबह होटल की सैर की और हिमालय की चोटियों के दीदार किए। दिनभर होटल में ही ठहरने के बाद शाम साढ़े चार बजे दोनों पति-पत्नी अपने गुरु से मिलने के लिए हरिद्वार आश्रम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें