फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 65 दुकानों में मारे छापे, 21 वस्तुओं के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। खाद्य पदार्थ, मिठाई और दूध में दीपावली त्योहार के दौरान मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग-अलग टीमों ने नई टिहरी, बौराड़ी, चंबा, नरेंद्रनगर, ढालवाला और मुनिकीरेती की 65 दुकानों में ताबड़तोड़ छापे मारे। बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ बेचने पर चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। 21 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर जांच के लिए रूद्रपुर प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी एमएन जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नई टिहरी, बौराड़ी, चंबा, नरेंद्रनगर, ढालवाला और मुनिकीरेती दुकानों में ताबड़तोड़ छापे मारकर दूध, रिफाइड तेल, मिठाई, मशाले, शहद, घी सहित कुल 21 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। चेकिंग अभियान के दौरान चार व्यापारी बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचते हुए पाए गए। उन्हें नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंतर्गत जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें