नई टिहरी। सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मन मोहा। वार्षिकोत्सव की थीम बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान था। उन्होंने मांगल गीत, कोई लड़की है, जब वो हंसती है, पांडव नृत्य, न आना इस देश मेरी लाड़ो पर लघु नाटक का मंचन किया।
रविवार को आयोजित सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी और बाल मेले का मुख्य अतिथि विधायक धन सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी सेंट एंथोनी परिवार गुणवत्तापरक शिक्षा दे रहा है। कहा कि चुनाव आचार संहिता के चलते वह कोई घोषणा नहीं कर रहें, लेकिन विज्ञान, प्रौद्योगिकी और स्कूल के विकास के लिए हर संभव मदद करेंगे। विशिष्ट अतिथि सिविल जज संदीप कुमार शर्मा ने विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की ओर से तैयार मॉडल और पेंटिंग की सराहना की। प्रधानाचार्य गौतम बिष्ट ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक अरविंद सजवाण, आर्जु राजी, शालिनी कुमारी, आर्शी प्रवीन, दिनेश पंवार और जीजीआईसी की प्रधानाचार्य शगुप्ता परवीन को पुरस्कृत किया। कक्षा चार, पांच के छात्रों का पांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मांगल गीतों में दैणा हो या खोली का गणेशा, कन्या कु दान की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोहा। विज्ञान प्रदर्शनी में थर्मल प्रेशर, सोलर सिस्टम, वाल्किनो, सोलर पैनल, विंड सिस्टम, इको फ्रेंडली हाउस, आईएनएस विक्रांत का प्रदर्शन, विभिन्न कैनवास पर उकेरी गई कलाकृतियां, गढ़वाल के आभूषण का छात्र-छात्राओं ने बखूबी प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, गढ़वाल सभा दिल्ली के सचिव अजय बिष्ट, विक्रम कठैत, रविंद्र सेमवाल, महीपाल नेगी, मुकुंद चौहान, मोहन सिंह रावत, सुशील तिवारी, राजीव रावत, अनिल सेमल्टी, दाताराम जुयाल, देवेंद्र चमियाल, अबरार अहमद, मुशर्रफ अली, उदय रावत, जयवीर रांगड़, अरविंद रावत आदि मौजूद थे।