फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोट डोबन में वीरान पड़ी भूमि होगी आबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। सरोट डोबन में वर्षों से वीरान पड़ी उद्योग विभाग की भूमि अब जल्द आबाद होने की उम्मीद जग गई है। इस भूमि पर जल्द कुटीर और लघु उद्योग स्थापित कर बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की मुहिम से जोड़ने की योजना तैयार की है। यहां पर फर्नीचर, सीमेंट जाली, साबुन, मोमबत्ती, अगरबत्ती, आटा और मशाला चक्की स्थापित की जाएगी। अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए आगामी दिसंबर में युवाओं से आन लाइन आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

सरोट-डोबन में लघु और कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए वर्ष 1990 में उद्योग विभाग ने भूमि अधिग्रहण की थी, लेकिन तब से यह भूमि वीरान पड़ी हुई थी। गत वर्ष उद्योग विभाग ने भूमि पर सिडकुल के माध्यम से सड़क और गेट निर्माण किया था। उद्योग स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई थी। इस वर्ष सरोट-डोबन में उक्त भूमि का कुछ हिस्सा ऑल वेदर रोड की जद में आ गई है।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक महेश प्रकाश, सहायक महाप्रबंधक बीजे आजाद और तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा ने बीते दिन सरोट-डोबन में लघु और कुटीर उद्योग स्थापित करने के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक महेश प्रकाश ने बताया कि 14 नवंबर को भूमि का राजस्व विभाग से सीमांकन कराया जाएगा। यहां पर 20 प्लाटों का आवंटन युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए किया जाना है। दिसंबर में ऑन लाइन आवेदन पत्र मांगे जाएंगे। कुटीर और लघु उद्योग लगाने के लिए पहली प्राथमिकता आईटीआई और पॉलीटेक्निक प्रशिक्षित बेरोजगारों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें