फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैस्ट्री शेफ प्रतियोगिता में सूरज और अतुल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों के बीच चल रही व्यंजन प्रतियोगिता में प्रस्तुत पकवानों के जायके ने सबका दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन एचएम द्वितीय वर्ष के छात्रों ने पकवान बनवाए जो सबको बहुत भाए। प्रतियोगिता में दो-दो के ग्रुप में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सूरज सिंह, अतुल सिंह की टीम प्रथम और सूरज रमोला-अक्षत काला की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

मैस्ट्री बॉक्स बेस्ट फूड शेफ प्रतियोगिता के दूसरे दिन एचएम द्वितीय वर्ष के छात्रों ने मटन डिश, चिकन करी, कढ़ाई चिकन, अर्सी, कैबेज पेरियाल, मशरूम डिश बनाई। संस्थान के निदेशक डा. यशपाल नेगी ने बताया कि संस्थान का पहला बैच 2019 में पास आउट होने वाला है। संस्थान का प्रयास रहेगा कि इन छात्रों को बेहतर कंपनियों और होटल हाउस में प्लेसमेंट दिया जाए। इसके लिए उन्होंने बड़े संस्थानों से बातचीत कर ली है। असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप नेगी और कुलदीप सिंह के निर्देशन में चल रही प्रतियोगिता में छात्रों ने भारतीय पकवानों की बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले देहरादून स्थित ग्राफिकएरा विवि में संस्थान के दो विजय सिंह और अजय थपलियाल ने हॉस्पिटेलिटी राईजिंग स्टार प्रतियोगिता में प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया था। वरिष्ठ कोषाधिकारी रोमिल चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर बलवंत नेगी, हितेश बिष्ट, शिवांक नेगी, अमर सिंह कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें